आंत के कैंसर को जड़ से ख़त्म करनेका उपाय | intestine cancer in hindi | colon cancer

Colon Cancer : 




दोस्तों, दुनिया में हर 20 में से 1 व्यक्ति आंत के कैंसर (Colon Cancer) का शिकार हो जाता है और अपनी जान गवा बैठता है। तो इस फैक्ट के ज़रिये आपको ये तो पता चल ही गया होगा की आंत का कैंसर कितना घातक होता है। वैसे तो सारे कैंसर कई न कई घातक ही होते है। लेकिन अमेरिका जैसे देश में आंत का कैंसर काफी देखनेको मिलता है। 

दोस्तों, कैंसर कई प्रकार के होते है जैसे की फेफड़े का कैंसर, दिमाग का कैंसर जिसे हम ब्रेन ट्यूमर से जानते है, लिवर का कैंसर, ब्लड कैंसर, विगेरा विगेरा...  लेकिन आज हम इस आर्टिकल में आंत के कैंसर के बारे में बात करने वाले है और उसके एक अद्यतन इलाज के बारे में भी बात करने वाले है। 
इस से पहले की हम आंत के कैंसर के ईलाज के बारे में बात करे, आपको आंत के कैंसर के बारे में पूरी जानकारी होनी चाहिए। अगर आपके पास पूरी जानकारी नहीं है तो चिता मत कीजिये हम आपको आंत के कैंसर के बारे में सब कुछ बताएँगे जो की आपको जानने की ज़रुरत है। 

आंत (Intestine) : 

Colon Cancer
Intestine (Colon, Small Intestine)

दोस्तों हमारे शरीर में हमारा जो पेट का हिस्सा है वहा पे हमारे पास दो आंत होती है। जिसको हम छोटी आंत और बड़ी आंत के नाम से अक्शर जानते है। जिसको अंग्रेजी में Colon (बड़ी आंत) और Small Bowel (छोटी आंत) कहा जाता है। 

दरहसल हमारी ये जो दोनों आंत है वोह हमारे डाइजेस्टिव सिस्टम का भाग है। जब खाना छोटे छोटे टुकड़ो में विभाजित हो जाता है और उसमे सब रसायन जिसको Enzymes भी कहते है वोह मिल जाते है उसके बाद वोह छोटी आंत में आता है। 

जब खाना छोटी आंत में आता है तो उससे सारे विटामिन्स और जो भी चीज़े हमें चाहिए वोह छोटी आंत अब्सॉर्ब कर लेती है और उसे आगे बड़ी आंत यानी Colon में भेज देती है। इसके बाद बड़ी आंत का काम स्टार्ट होता है। 

जो बड़ी आंत है यानी की Colon है वोह उसमे जो शेष बचे हुए पानी को और ज़रूरी चीज़ो को अब्सॉर्ब करती है। जिससे हम जो भी चीज़ खाये उसमे जो भी हमारे शरीर के लिए ज़रूरी चीज़े है वोह हमें मिल सके। 

दोनों आंत का काम पूरा होते ही जो खाना है वोह हमारे मल में तब्दील हो जाता है। जिसकी हमारे शरीर को और कोई भी ज़रुरत नहीं होती। इसलिए हम उसको शरीर से बहार निकाल फेंकते है। 

ये जो पूरी आंत की प्रोसेस है वोह डाइजेस्टिव सिस्टम का एक भाग है। ये हमारे शरीर की महत्वपूर्ण कार्य प्रणाली मेसे एक है। अगर इसमें कोई भी प्रकार से गड़बड़ हो तो हमारी जान भी जा सकती है। 

दोस्तों ये तो हो गयी आंत की बात यानि की Colon की बात। अब हम समजे है की ये कैंसर किसे कहा जाता है। और इसके बाद हम इसके इलाज के बारे में देखेंगे। 

What is Cancer? (कैंसर क्या है?) 

Colon Cancer
What is Cancer (Unlimited Growth of Cells)

दोस्तों ये जो कैंसर है वोह हमारे cells यानी की कोष में देखनेको मिलता है। कैंसर और कुछ नहीं है ये सिर्फ वह कोष है जो की हमारे शरीर के काबू से बहार चले जाते है। 

अगर हम डॉक्टर्स की तरह इसको समजनेकी कोशिस करे तो ये जो कैंसर कोष है वोह शरीर के ऐसे कोष है जिनकी वृद्धि बेकाबू है यानी की Infinite हो चुकी है। 

अब ये जो कैंसर के कोष है वोह जब बढ़ना शुरू करते है तब वोह अपनी लिमिट क्रॉस कर जाते है। अब इन कोष की जो साइज है वोह शरीर के आम कोषों के मुकाबले बहोत बढ़ चुकी होती है। जिसे हम कैंसर की गाँठ के नाम से जानते है। 

ये जो बढे हुए कोष है वोह जब नॉर्मल साइज से ज़्यादा बढ़ जाए तो वोह हमारे शरीर के कोई काम के नहीं रहते। हमें इनको हमारे शरीर से बाहर निकालने की ज़रुरत होती है। 

अगर इसको शरीर से बहार ना निकला जाए तो ये हमारे खून के साथ मिल जाते है और शरीर के बाकी हिस्सों में भी फ़ैल जाते है। जो की हमारे लिए काफी खतरनाक साबित हो सकता है। इसके कारन हमारी जान भी जा सकती है। 

अगर ये कोष हमें हमारे फेफड़ो में नज़र आये तो हम उसको Lung Cancer यानी की फेफड़ो के कैंसर से जानते है। ठीक वैसे ही अगर ये हमारी आंत में नज़र आये तो हम इससे आंत का कैंसर यानी की Colon Cancer के नाम से जानते है। अगर ये ब्रेन यानी हमारे दिमाग में पाया जाए तो हम इससे ब्रेन ट्यूमर के नाम से जानते है। 

Colon Cancer (आंत का कैंसर) 

Colon Cancer
Colon Cancer (Unlimited Growth of cells)

दोस्तों अगर ये बेकाबू कोष हमारी आंत में दिखाई दे जाए तो इससे हम आंत का कैंसर कहते है। जिसको अंग्रेजी में Colon Cancer के नाम से जाना जाता है। 

जैसे की हमने आगे देखा की हमारे शरीर में दो आते होती है। एक बड़ी आंत (जो की साइज में छोटी होती है), और एक छोटी अंत (जो की सिर्फ नाम की छोटी है, साइज में बड़ी होती है करीबन 6 मीटर्स के आसपास) 

दोस्तों ये जो कैंसर के कोष है वोह अगर छोटी आंत में दिखे तो उसे Small Intestine Cancer कहते है। जबकि अगर वोह बड़ी आंत में मिले तो उसे Colon Cancer कहते है। 

ज़यादातर लोगो को Colon Cancer देखनेको मिलता है। जो की आम तौर पे बड़ी आंत में पाया जाता है जिसके आम तौर पे 4 स्टेज होते है जो की हम आगे देखने वाले है। 

How to find Cancer? (कैंसर का पता कैसे लगता है?) 

Colon Cancer
How to find Cancer

दोस्तों कैंसर को फिर कोई भी बीमारी को दो तरीको से पहचाना जा सकता है। एक तरीका है की आप उस बीमारी के लक्षण जानते हो और आप उससे उस बीमारी को पहचान सकते है। दूसरे तरीके में आप डॉक्टर्स के ज़रिये कोई डीगोनेस्ट मेथड अपनाते है और आपको बीमारी का पता चलता है जैसे की आपको अपना रूटीन बॉडी चेकउप करवाते समय कोई बीमारी का पता चले तो वोह दूसरी मेथड है। 

ठीक वैसे ही जो आंत का कैंसर है उसको भी दो तरीकोंसे पहचाना जा सकता है। पहला तरीका उसके लक्षण पहचान से आपको आंत के कैंसर का पता चल सकता है। 

तो दोस्तों चलिए जानते है की आंत के कैंसर के क्या-क्या लक्षण है। 

Symptoms of Colon Cancer (आंत के कैंसर के लक्षण) 


  • आपके लेट्रिन जाने की रूटीन में बदलाव आना 
  • बार-बार डाइरीआ होना 
  • बार-बार कब्ज होना 
  • लेट्रिन में ब्लड का निकलना 
  • मलद्वार के रास्ते में ब्लीडिंग (खून निकलना) 
  • बेवजह वज़न का कम होना 
  • Anemia  बिमारी या हीमोग्लोबिन की शरीर में कमी 
  • थकान महसूस होना या फिर लगातार पेट दर्द 

दोस्तों ऊपर लिखे गए सभी लक्षण बड़ी आंत के कैंसर के लक्षण है। अगर किसी भी व्यक्तिमें उपरोक्त लक्षण दिखते है तो वह सम्भवतः  Colon Cancer हो सकता है। ऐसी परिस्थितिमें आपको जितनी जल्दी हो सके उतने जल्दी किसी अच्छे डॉक्टर से जांच करवानी चाहिए।  


आंत का कैंसर कब हो सकता है?

दोस्तों आंत का कैंसर कई कारनो से हो सकता है। इन सभी कारण की लिस्ट हमने निचे दी है जिसको आप पढ़ सकते है। 

  • ज़्यादा स्मोकिंग (धूम्रपान) करना
  • ज़्यादा एलकोहॉल (दारु) पीना 
  • ज़्यादा जंकफूड या फास्टफूड खाना 
  • किसी नज़दीकी रिश्तेदार को आंत का कैंसर होना 
  • आपका वज़न ज़रुरत से ज़्यादा होना  

दोस्तों आंत का कैंसर ज़्यादातर बड़े बुज़ुर्गो में देखनेको मिलता है। अगर किसी की उम्र 65 साल से ऊपर है तो उनको पेट की बीमारिया होनेका ज़्यादा खतरा होता है। ज़्यादातर आंत का कैंसर वृद्ध में देखनेको मिलता है।    

आंत के कैंसर को पता लगाने का दूसरा तरीका 

दोस्तों एक तरीका तो हमने देखा की अगर आपमें ऊपर दिए गए कोई लक्षण है तो आपको आंत का कैंसर सम्भवतः हो सकता है। 

आंत के कैंसर का पता लगाने का जो दूसरा तरीका है वोह अलग-अलग टेस्ट करनेका है। इस टेस्ट के ज़रिये आपको पता चलता है की आपको कैंसर है या नहीं और अगर (ऊपरवाला ऐसा किसी को न दे) आपको आंत का कैंसर टेस्ट में आता है तो उसकी स्टेज भी मालुम की जा सकती है। 

तो चलिए जानते है की ये टेस्ट कोन-कोन से है.... 

1. Colonoscopy Test 

Colon Cancer
Colonoscopy Test

दोस्तों आंत के कैंसर को पहचाने के लिए जो पहला टेस्ट है वह है Colonoscopy इस में डॉक्टर्स आपके आंत में एक दूरबीन (एक कैमरा लगा हुआ चीज़) डालते है और पता करते है की आपकी आंत में कोई एबनॉर्मल चीज़ यानी की कैंसर की गाँठ है या नहीं। 

अगर इस टेस्ट में डॉक्टर्स को कोई संदिग्ध चीज़ ना मिले तो आपको आंत के कैंसर की सम्भावना नहीं है। अगर इसका रिपोर्ट पॉजिटिव आये यानिकि आपको आंत का कैंसर है और इसलिए आपको आगे के टेस्ट जो हम बता रहे है वोह करने पड़ेंगे। 

2. Biopsy 

Colon Cancer
Biopsy Test

दोस्तों अगर Colonoscopy टेस्ट में ये पता लगता है की आपको आंत का कैंसर है तो उसके बाद आपको Biopsy टेस्ट करवाना पड़ता है। 

Biopsy टेस्ट में आपके आंत में जहा पे गाँठ मिलिहो वहासे उसका एक टुकड़ा निकाल लिया जाता है और उसके ऊपर जाँच करके ये पक्का किया जाता है की ये आंत का कैंसर है या नहीं। 

इसके बाद स्टेजिंग किया जाता है स्टेजिंग में कैंसर का फैलाव देखा जाता है। स्टेजिंग में दो चीज़े देखि जाती है जहापे कैंसर है उस के आसपास वह कितना फैला है और दूसरी चीज़ में जो कैंसर है वोह आंत के बहार यानी की आपके होजरी, लिवर जैसी जगह पे कितना फैला है। 

जब ये पता चल जाए की आपकी कैंसर स्टेज कोनसी है उसके बाद ट्रीटमेंट के बारे में आगे बढ़ते है। 

Treatment of Colon Cancer (आंत के कैंसर का ईलाज ) 

Colon Cancer
Treatment of Colon Cancer

दोस्तों जब ऊपर बताए गए सभी टेस्ट में हमें पता चल जाए की आपको आंत का कैंसर है और उसकी स्टेजिंग भी पता चल जाए उसके बाद इसका इलाज करना संभव है। 

अगर आपको आंत का कैंसर अभी-अभी होना स्टार्ट हुआ है तो उसका ईलाज ऑपरेशन के ज़रिये संभव है। 

ऑपरेशन में जहापे कैंसर है वोह हिस्सा काट के निकाल लिया जाता है और फिर से आपकी आंत को जोड़ दिया जाता है। 

पहले ये ऑपरेशन पेट काट के किया जाता था लेकिन अब टेक्नोलॉजी में बदलाव के साथ इसका इलाज भी अब पेट में सिर्फ छेद करके हो सकता है। 

इसके ज़रिये आपको अस्पताल से जल्दी छुट्टी मिल सकती है। ऑपरेशन का जो रिस्क होता है वोह भी काफी कम होजाता है। 

अगर आपका आंत का कैंसर आपकी आंत के आलावा और भी जगहों पे फ़ैल चूका है तो  ऑपरेशन करके इलाज करना संभव नहीं होता। इसके लिए कीमो थेरपी दी जानी आवश्यक होती है। 

कीमो  थेरपी में आपको ग्लूकोज़ के जैसे बोतल अपने शरीर में चढाई जाती है। इसमें आपके सारे जो कोष है जो की आपके खून में घुल गए है उनको मार दिया जाता है। 

कीमो थेरपी देने से दर्दी की इम्युनिटी यानिकि रोग प्रतिरोधक क्षमता कम हो जाती है। कीमो देने से कई सारि और भी दिक्कते देखने को मिलती है जैसे की बाल का ज़ड़ना, बुखार आना विगेरा-विगेरा... 

अभी तक सिर्फ ये दोनों ही इलाज अवेलेबल है जिसके ज़रिये आप ठीक हो सकते हो। ये जो आंत का कैंसर है वोह क्योरेबल है यानी की इसका इलाज संभव है। अगर आपको ज़्यादा फ़ैलनेसे पहले पता चल जाए तो। 

Precautions (कैंसर से बचा कैसे जाए?) 

Colon Cancer
Precautions of cancer

दोस्तों अगर आप कैंसर से बचना चाहते है तो आपको कुछ बातो का ध्यान रखना पड़ेगा जो की निचे दी गई है... 

  • स्मोकिंग (धूम्रपान) न करे 
  • दारू का सेवन न करे 
  • ज़्यादा जंकफूड या बहार का खाना न खाए 
  • हररोज़ एक्सेर्साइज़ (व्यायाम) करें 
  • खानेके बाद हो सके तो चला करें 
  • पौष्टिक आहार और फल ज़्यादा खाए 
  • पुरे 8 घंटे की नींद ले 

शारांस : 

दोस्तों हमने इस आर्टिकल में जाना की आंत क्या है उसके सभी प्रकारो के बारे में देखा। कैंसर क्या है और कैंसर में हमारे शरीर में क्या होता है उसके बारे में जाना। आंत का कैंसर क्या होता है और उसको पता कैसे लगाया जाता है उसकी पूरी प्रोसेस देखि। साथ ही साथ हमने आंत के कैंसर के लक्षण और उसके टेस्ट की प्रोसेस को भी बारीकीसे जाना। हमने आंत के कैंसर की ट्रीटमेंट यानी इलाज के बारे में भी जाना और इससे बचनेके उपाय भी देखे। 

Colon Cancer

अगर आपको ये आर्टिकल और हमारी रिसर्च पसंद आयी हो तो हमें निचे कमेंट करके ज़रूर बताए। ऐसे ही नए नए आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारी वेबसाइट Brainupdates को बुकमार्क व ईमेल सब्स्क्रिब ज़रुर करे। पूरा आर्टिकल पढ़ने के लिए सुक्रिया। 

2 Comments

Post a Comment

Previous Post Next Post